Give Your 100%

                 
           ''सफलता कभी आसानी से नही मिलती और जल्दी मिली हुई सफलता उतने ही जल्दी खो भी जाती है,'' ऐसा आपने कई बार सुना होगा| हम सब लोग इस सच्चाई को बखुबी जानते भी है| पर क्या हम इस सच्चाई का पालन करते है| अगर इस सच्चाई का पालन कर भी ले और सफलता ना मिले तो हम बहुत जल्द हार मान लेते है| 'Never Give Up' ये बात अक्सर लोग कहते है पर क्या हमने इस बात को सच मे हमारे आचरण में लाया है?  खुद से सवाल जरूर किजीये, कभी हार ना माने और हर एक काम लगन से किजीए| क्योंकि  हमारा आज का किया हुआ कार्य ही हमारी कामयाबी या नाकामयाबी तय करेगा| 
           इस बात को कहानी से समझते है, '' एक कारपेन्टर था,  वो अपना हर काम हमेशा अच्छे से करता था,  वो काफी मेहनती भी था,  उसका बॉस उससे काफी खुश भी था| एक दिन कारपेन्टर अपने बॉस के पास गया और कहा,  '' शायद मुझे इस महीने की तनख्वाह ना मिले, पर मैं काम छोडना चाहता हूँ,  मैने अब तक जितने भी पैसे कमाये है,  उसमे मेरी और मेरे परिवार कि जिंदगी आराम से कट जाएगी, मै अब रिटायरमेंट लेना चाहता हूँ'' इस बात से बॉस को बुरा लगा, उसे लगा उसके यहाँ का एक कुशल कारीगर कम हो जाएगा| बॉस ने कहा, ''ठीक है,  जाने से पहले एक आखरी बिल्डिंग बना दो,  फिर तुम रिज़ाइन कर देना|'' उसने बॉस को बहुत मनाया पर बॉस के काफी जोर देने पर वह मान गया,  और उसने अपना काम जैसे तैसे खत्म कर लिया| उसने खराब क्वालिटी का मटेरियल का उपयोग किया और कैसे भी कर के काम खत्म कर लिया| उसने अपने बॉस को काम खत्म होने की जानकारी दी| बॉसने उसे गले लगा कर कहाँ,  '' आज तक तुमने मेरी कंपनी के लिए बहुत कुछ किया है,  यह घर मेरी तरफ से तुम्हें तोहफ़ा है| हमेशा खुश रहना|'' 
कारपेन्टर को बहुत दुःख होता है, वह सोचता है कि अगर मुझे पहले पता होता तो मैं इस घर को बनाने के लिए अपनी जी जान लगा देता| 
               क्या हमारे साथ भी ऐसा ही नही होता| लगातार मिलती हुइ नाकामयाबी से तंग आकर हम काम को जैसे तैसे निपटाते है| पर अगर हम अपने काम को जैसे तैसे निपटाये तो रिजल्ट भी हमे जैसे तैसे ही नही मिलेंगे?  आज हम जो बोयेंगे वही हम कल काट पाएँगे| हमारा आने वाला कल हमारे आज के लिए हुए डिसीजन और अँक्शन का फल होगा|
             आज ही शपथ ले,  हम जो भी करेंगे उसमें अपना 100% देंगे| कही एसा ना हो सफलता आप के बहुत पास आके चली जाए| 
           आपका इस बारे मे क्या ख्याल है,  कमेन्ट में जरुर बताईए| अपनी राय भी कमेन्ट मे साझा किजीए| अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो तो कमेन्ट करके जरूर बताईए और शेअर किजीेए और पढ़ते रहे 'My Mindset'

Comments

  1. Replies
    1. Thank you very much Asif keep reading and let me know if u are liking posts

      Delete
  2. Nise story..sahi baat hai.koi bhi kaam man lagakar karna chahiye,jaise ham apne khud ka koi bhi kaam man lagakar karte hai, waise hi dusro kaa bhi kaam man lagakar karna chahiye.ek na ek din hame apne achhe karmo ka fal jarur milta hai..

    ReplyDelete
    Replies
    1. Right, Aaj hum jo boyenge, vahi kal katenge, keep it up my dear friend, be successful, keep sharing and commenting... Account ko follow bhi jarur kar dena

      Delete
  3. Yess....it's true. That never giving up is the best way to tackle every problem. However be the situation, how hard be the condition, giving our 100% can make it possible even if others think it impossible. Just giving our best makes it more satisfying than anything....!!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Yes brother, keep that always in mind, and
      get ready to be successful in life, keep on studying, god bless you, and keep reading my blogs also 😀

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Aapki Kimat Kya Hai??

Lessons from pencils ✏